फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोताना मार्ग पर नाला खोदाई शुरू, रूट डायवर्जन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाला निर्माण पूरा होने तक छपरौली चुंगी, औद्योगिक पुलिस चौकी के पास से गुजरना पड़ेगा
विज्ञापन

- आवागमन में करीब आठ गांव के लोगों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के कोताना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल के पास नाला खोदाई का काम शुरू किया गया है। इसलिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद होने से करीब आठ गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
कोताना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर करीब चार माह से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। वाहनों के निकलने के लिए स्थाई पुल का निर्माण किया गया है, जिससे वाहनों का आवागमन हो रहा है। अभी पुल बनकर भी तैयार नहीं हुआ है। इसके पास नगर पालिका ने नाला खोदाई का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाला बनने में करीब दो माह का समय लगेगा। तब तक मार्ग से जुड़े जोनामान, ढिकाना, बोहला, कोताना, लुहारी, खेड़ा इस्लामपुर, हटाना समेत आठ गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छपरौली चुंगी व औद्योगिक पुलिस चौकी के पास से घूमकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
नाले का निर्माण तेजी के साथ कराया जाएगा ताकि लोगों को अधिक समय तक आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। यह लोगों की सुविधा के लिए ही बनवाया जा रहा है। -मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें