फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक तीन हजार को मिली तीसरी किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जिले में दस हजार आवेदन किए गए थे। जांच में करीब ढाई हजार आवेदन निरस्त किए गए। साढ़े सात हजार आवेदन स्वीकृत हुए। केवल तीन हजार लाभार्थियों को ही तीसरी किश्त का भुगतान हुआ है। अभी भी डेढ़ हजार लाभार्थियों को दूसरी किश्त का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास का निर्माण करने के लिए तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये देने का प्रावधान है। मकान की नींव डालने पर पहली किश्त में 50 हजार रुपये, लिंटर डालने पर दूसरी किश्त में डेढ़ लाख व फिनिशिंग होने पर तीसरी किश्त में 50 हजार रुपये दिए जाते है। जिले में योजना के अंतर्गत लगभग दस हजार आवेदन किए गए। इनमें से जांच के दौरान दो हजार से अधिक आवेदन निरस्त हो गए और साढ़े सात हजार आवेदन स्वीकृत हुए। जिले में 3049 लोगों को ही तीसरी किश्त का भुगतान हुआ है। जबकि 7534 लाभार्थियों को पहली और 6169 लाभार्थियों को दूसरी किश्त का भुगतान हो चुका है।
नगर पंचायत/ पालिका प्रथम द्वितीय तृतीय
अग्रवाल मंडी टटीरी 210 169 52
अमीनगर सराय 441 386 126
बागपत 1536 1355 632
बड़ौत 1378 1168 508
छपरौली 602 495 235
दोघट 1146 751 375
खेकड़ा 1174 983 626
टीकरी 1047 862 495
कुल 7534 6169 3049
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निर्माण के आधार पर किश्त का भुगतान किया जा रहा है। जिले में 3049 लोगों को ही तीसरी किश्त का भुगतान किया गया है। - परियोजना निदेशक डूडा रजनी पुंडीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें