फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम में बदलाव से वायरल के साथ खांसी और जुकाम के अधिक पहुंचे मरीज
विज्ञापन

- एक हजार के पार पहुंची ओपीडी, इलाज कराने के लिए करना पड़ा इंतजार
फोटो - दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल के साथ खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दीपावली की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो वहां मरीजों की काफी भीड़ रही। सोमवार को अस्पताल में एक हजार से अधिक ओपीड़ी हुई।
जिला अस्पताल की पंजीकरण खिड़की और ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लाइन लगी रही। पंजीकरण कराने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण के बाद ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


एक हजार के पार पहुंची ओपीडी
सोमवार को अस्पताल में एक हजार से ज्यादा ओपीडी हुई। मरीज अधिक होने के कारण ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की काफी भीड़ होने के कारण इलाज कराने के लिए आए मरीज और उनके तीमारदारों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

बुखार के साथ खांसी और जुकाम कर रहा परेशान
मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण बुखार के साथ खांसी और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से बुखार के साथ खांसी और जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।

लोगों को किया जा रहा जागरूक
अस्पताल प्रबंधन की ओर से लेागों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा के साथ स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
- छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल में 1100 ओपीडी हुई है। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें