फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आग में झुलसने वालों को अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के पठानकोट मोहल्ले में बुधवार देर रात सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण चाय बनाने के लिए माचिस की तिली जलाते ही लगी आग में झुलसने वाले संजीदा, कय्यूम, वसीम और हुसैद की हालत में सुधार है। इन सभी को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं आग से झुलसकर मरने वाले चार वर्षीय बच्चे जैद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

मकान में बुधवार रात को हासिम की मां संजीदा, पिता कय्यूम, भाई वसीम और बेटा हुसैद झुलस गए थे। यह हादसा तब हुआ था, जब संजीदा रसोई में चाय बनाने गई थी और तिली जलाते ही गैस लीक होने के कारण वहां आग लग गई थी। वहां चारपाई पर लेटा हुआ चार वर्षीय जैद भी झुलस गया था, जिसकी मेरठ के अस्पताल में लेकर जाते हुए रास्ते में मौत हो गई थी। मकान में आग लगने से सभी सामान नष्ट हो गया था। आग में झुलसने वाले चारों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां चिकित्सकों ने उपचार किया और शुक्रवार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि जैद अपने दादा का बहुत दुलारा था। उसकी मौत के बाद दादा के आंसू नहीं रुक रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें