फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में होमगार्ड को पीटा, डॉक्टर से अभद्रता

Fri, 16 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वार्ता करते स्वास्थ्य अधिकारी अौर पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। जिला चिकित्सालय में होमगार्ड और निवाड़ा गांव के मरीज में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए चिकित्सक से भी अभद्रता की गई। विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने जिलेभर में कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे मरीज बेहाल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ राजबीर सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ लगी थी। होमगार्ड सफदर अली ने मरीजों को कतारबद्ध करने का प्रयास किया, इस बीच निवाड़ा के सलीम से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। हंगामा होता देखकर  डॉ. राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। युवक ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसी दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौके पर एकत्र हो गए और युवक को पकड़ लिया। इस बीच मरीज भी हंगामा करने लगे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल के चैनल बंद कर लिए और पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल और सचिव डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ राजबीर सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। नाराज संघ ने पीएचसी और सीएचसी में भी इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस आरोपी  युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। उधर, डॉक्टरों ने कहा एसपी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया।  उधर, होमगार्ड के साथ मारपीट और डॉक्टर के साथ अभद्रता के बाद जिला चिकित्सालय के चैनल बंद कर दिए।

  जिलेभर में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी हुई। यहां मरीजों की लंबी कतार लग गई। जांच के लिए लोग गिड़गिड़ाते दिखे, लेकिन डॉक्टरों ने सुरक्षा का हवाला दिया। डॉक्टरों ने कहा कुछ दिन पहले अधिवक्ता के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।

 जिला अस्पताल में होमगार्ड सबदर अली के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यही नहीं दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में भी नईम के खिलाफ दर्ज हो गया है। उधर, डॉ. यशवीर ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें