फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल हुआ फुल, मरीज की नो-एंट्री

विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में एक बैड पर लेटे दो मरीज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार व डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते मरीजों से जिला अस्पताल भर गया। इसके बाद भी मरीज लगातार पहुंचते रहे तो एक बेड पर दो-दो को भर्ती करके ड्रिप लगाई गई। इसके बाद चिकित्सकों को मरीजों की नो-एंट्री करनी पड़ी। उन्हें बिस्तर खाली नहीं होने के कारण वापस भेजा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में सभी 30 बिस्तर भर गए। इसके बाद एमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करके ड्रिप लगवाई गई। इसके बावजूद मरीज पहुंचते रहे तो उनको भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर वहां खींचतान शुरू हुई तो सीएमएस ने महिला अस्पताल से बिस्तर मंगवाए और उनको जनरल वार्ड के बाहर लगवाकर मरीज भर्ती किए। वे भी एक घंटे में भर गए। वहां करीब 60 मरीज भर्ती हैं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को करना पड़ा इंतजार
ग्राम बिहारीपुर निवासी स्वास्थ्य कर्मी रामवीर कई दिन से बुखार से पीड़ित है। उसकी हालत खराब होने पर भर्ती करने के लिए कहा गया, लेकिन बिस्तर नहीं होने के कारण काफी देर जनरल वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों के पास बैठा रहा। वहां बिस्तर बढ़वाए जाने के बाद उसे भर्ती किया गया। वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय भी कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। वह भी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें भी भर्ती करने के लिए कहा गया परंतु उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डायरिया के लक्षण
-उल्टी आना
-दस्त लगना
-मुंह सूखना
-सिरदर्द होना
-थकान होना
-बुखार होना
-चिड़चिड़ापन
---
डायरिया से बचने के लिए जरूरी
-धूप में ज्यादा घूमने से बचें
-बासी खाना न खाएं
-धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं
-मसालेदार खाद्य पदार्थ से बचें
-ओआरएस का घोल पिएं
-नारियल पानी पिएं
-तरल पदार्थ लेते रहें
--
जिला अस्पताल में सभी बिस्तर भर गए हैं। इसको देखते हुए ही महिला अस्पताल से बिस्तर मंगवाकर मरीजों को भर्ती कर लिया गया था। इस वक्त सभी बेड भरे हुए हैं। मरीजों को देखते हुए आगे अन्य बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी।-डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें