फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूरजपुर मेहनवा गांव में एलएमसी की जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुस कर हमला करने का आरोप लगाया है। इसमें दो महिला समेत सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेहनवा के संजीव शर्मा ने बताया कि उनका और पड़ोसियों का एलएससी की 42 गज जमीन पर 25 वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दूसरा पक्ष एलएमसी की जमीन कूड़ा कचरा डालता है। शनिवार को उनके ताऊ के लड़के विजय शर्मा ने पड़ोसियों से कूड़ा कचरा डालने के लिए दस गज जमीन छोड़ने की मांग की। आरोप है कि जब घर के सभी लोग काम पर चले गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट में उनकी भाभी लता शर्मा व मुनेश शर्मा के अलावा भाई नरेश शर्मा, भतीजी दीपा व साक्षी, दो भतीजे भोलू व मोंटू गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें