फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के खिलाफ उतरे व्यापारी, काला झंडा दिखाया

विज्ञापन
बड़ौत में विशाल सिनेमा के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दुकानें बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ काला झंडा दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। उधर, पुलिस ने कंटेनमेंट जोन के अंदर प्रदर्शन करने पर 17 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस और व्यापारी आमने सामने आ गए है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों का कहना था कि करीब तीन माह से नगर की अधिकांश दुकानें बंद है। ऐसे समय में भी व्यापारी कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन तानाशाही रवैया अपनानते हुए जबरन दुकानें बंद करा रहा है। बागपत जनपद को छोड़ आसपास के जिलों में दुकानें विधिवत रूप से खुल रही है। इससे व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उधर, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों पर कंटेनमेंट जोन के अंदर प्रदर्शन करने पर 17 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें वासु जैन, नितिन, सचिन, आशीष जैन, नवनीत जैन, मुदित जैन, अंकुर सकूंजा, आकाश बंसल, उत्सव जिंदल, चिराग जैन, जोनू उर्फ दीपक जैन, सनी, शरद जैन, बबलू शर्मा, पंकज, नरेन्द्र शर्मा, संदीप जैन शामिल है।
गोली लगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बिनौली। थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में शनिवार की देर शाम गोली लगने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स को साथ लेकर गांव में पहुंचे और छानबीन शुरू की तो गोली लगने की सूचना झूठी मिली। इंस्पेक्टर ने कहा कि झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें