फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाए घर और भगवा हुई टटीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जिले भर में लोगों ने की रोशन की तैयारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां का जिले में जश्न शुरू हो गया है। मंगलवार रात लोगों ने घरों और गलियों में दीप प्रज्जवलित किए। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भगवान श्रीराम के भजन गाए गए। अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजारों में भगवा ध्वज लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर में जगमग होगी। लोगों ने इसकी तैयारियां की है। दीपक और मोमबत्तियों की खरीदारी की गई। लोगों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल है। मंगलवार रात से ही जश्न शुरू हो गया है। उत्साहित लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए। नगर के ठाकुरद्वार मोहल्ले में लोगों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई। आंगन के अलावा गलियों में भी दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य बाजार में भगवा ध्वज लगा दिए गए हैं। इसके अलावा हिंदू संगठनों ने दीपक बांटे। नगर के सोनीपत स्टैंड स्थित मंदिर में भजन कीर्तन किए गए। मिंटू चौहान ने भगवान श्रीराम के भजन गाए। सुरेंद्र पंडित, हरेंद्र चौहान, अमित शर्मा मौजूद रहे। उधर, बुधवार रात जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है। मंदिरों को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें