बागपत एसपी से शिकायत करने जाते देशराज मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली मिस्त्री रवि के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने कोतवाली और एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मुल्जिम खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा यदि जल्द हत्या आरोपी नहीं पकड़े तो आंदोलन होगा।
बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी रवि की शुक्रवार की रात में शहर के नौरोजपुर रोड पर गोली मारकर हत्या की। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजन रविवार सुबह पहले कोतवाली, फिर एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा मुल्जिम खुलेआम घूम रहे हैं।
पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना के समय रवि के साथ उसका दोस्त राजू था। पुलिस उसको ही हिरासत में लिए हुए है। जबकि उसका वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा थाना पुलिस रवि हत्याकांड को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा यदि जल्द आरोपी नहीं पकड़े तो आंदोलन होगा। इसमें ईश्वर सिंह, रोबिन, हरपाल, सुरेश, महेंद्र आदि रहे। उधर, कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।