फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो खेत में समाधि लेंगे किसान

Mon, 01 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बावली गांव की मौहल्लू पट्टी की चौपाल में मलकपुर चीनी मिल से जुड़ी किसानों की बैठक में गन्ने का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया और 20 मई तक भुगतान न होने तक दो किसानों ने अपने खेत में जिंदा समाधि लगाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


मलकपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न किए जाने पर बावली गांव के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मलकपुर मिल पर 2016-17 का करोड़ों रुपये बकाया है। वे अधिकारियों को कई बार शिकायत भी कर चुके हैं,  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछलें दिनों तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर 14 किसानों ने इच्छा मृत्यु की मांग की थी।

रविवार को मौहल्लू पट्टी की चौपाल में आयोजित किसानों की बैठक में गन्ने का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया गया और दो किसानों महक सिंह पुत्र मुंशी, धीरसिंह पुत्र बाबू ने घोषणा की कि यदि 20 मई तक गन्नें का भुगतान नहीं हुआ तो वे अपने खेत में जिंदा समाधि मरण करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 मई को बावली गांव के पंचायत घर में पंचायत होगी और इसके बाद 15 मई को पंचायत घर में ही बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। इसमें आंदोलन की नीति की घोषणा की जाएगी। बैठक में मनोज, धर्मपाल, जयवीर, श्योबीर, सतेंद्र, सत्यवीर, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें