फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर का भाई जेल भेजा, दूसरे की तलाश

Sun, 26 Oct 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खैला गांव निवासी दिव्यांग प्रमोद की ईंट से पीटकर हत्या करने के आरोपी दीपक को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इसमें पुलिस ने वांछित हत्यारोपी अमित की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

खैला गांव निवासी रामपाल भाटी की रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप मार्केट है। बृहस्पतिवार रात रामपाल का बेटा प्रमोद उर्फ फिरोज मार्केट में सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे हिस्ट्रीशीटर के भाई दीपक और उसके साथी अमित ने घर आकर प्रमोद के मार्केट में नहीं होने की जानकारी दी।
साथ ही लहचौड़ा के युवक के साथ झगड़ा होने के बारे में बताया। इसके बाद लहचौड़ा गांव के जंगल में किसान राजगिर गोस्वामी के नलकूप पर प्रमोद घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसकी गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र के भाई दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या करने और बोरे में बंद कर प्रमोद को नलकूप पर फेंकने की जानकारी दी। इसमें सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें