श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुरा गांव का ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर इस बार श्रावण मास में पूरी तरह से बंद रहेगा। मंदिर परिसर में भंडारे व पूजा अर्चना प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार को मंदिर समिति की बैठक में कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
मंदिर समिति अध्यक्ष तिलकराम गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी फैलने के कारण इस बार छह जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में मंदिर प्रांगण पूर्ण तरह से बंद रहेगा। मंदिर प्रांगण व आस-पास लगने वाले भंडारे व पूजा अर्चना नहीं कराई जाएगी। रविवार व सोमवार को होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से कोरोना महामारी को देखते हुए पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में न आने का आग्रह किया है। घरों पर रहकर ही पूजा अर्चना करने का अपील की है।
यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला के बाद सामने आया नया मामला, एक डिग्री पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा
बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, संयोजक अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव संजीव शर्मा, कृष्णपाल मलिक, सुरेंद्र यादव, पंडित अंकुर शर्मा, अनिल शर्मा, डीपी शर्मा सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/