फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा के बढ़े जलस्तर से होने लगा कटान, बढ़ी हस्तिनापुर के किसानों की चिंता

Tue, 30 Jun 2020 12:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। तटबंध के समीप कटान होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वह स्वयं चंदा इकट्ठा कर बल्लियाें से ठोकर लगाकर कटान को रोकने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा किनारे हजारों हेक्टेयर भूमि में गांव के लोग खेती कर रहे हैं। अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। जिससे गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। जलस्तर बढ़ने से फतेहपुर प्रेम गांव के समीप कटान होने लगा है। जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई हैं। कटान को देखते हुए शेरपुर गांव के किसान स्वयं चंदा इकट्ठा कर कटान वाले स्थानों पर बल्लियों की ठोकर लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी, हस्तिनापुर को एक बार फिर जगी विकास की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, किसान रोजाना जलस्तर पर भी नजर रखे हुए हैं। सरकार द्वारा खादर क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर लंबा तटबंध मंजूर हुआ था। परंतु उसका कार्य अधूरा पड़ा है। किसानों की मांग है कि तटबंध की लंबाई बढ़ाई जाए। जिससे किसानों की खेती का बाढ़ से बचाव हो सके। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार सोमवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर 23 हजार क्यूसेक चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें