फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा, धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपड़ी गांव का मामला, धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारा, पुलिस ने किया इनकार
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेजा, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गोकशी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिचपड़ी गांव में हंगामा किया। एक धार्मिक स्थल का लाउडस्पीकर उतारकर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोकशी के आरोपी के परिवार के चार सदस्यों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
आरोप है कि बिचपड़ी निवासी मनोज कुमार के घेर से 27 जून को तीन युवकों ने बछड़ा चोरी कर जंगल में ले जाकर उसका कटान कर दिया था। आरोपी वसीम की वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वसीम ने स्वीकार किया था कि उसने चारु और आरिफ के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। मनोज ने देर रात तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह हिदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा किया। हंगामा होता देख एक धार्मिक स्थल की कुंडी लगाकर धर्मगुरु चला गया। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि हंगामा करने और धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारने की सूचना मिली थी। लाउडस्पीकर धार्मिक स्थल पर लगा हुआ है। गांव में शांति का माहौल है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पांच आरोपी वसीम, उसके पिता लियाकत, मां मोमीना व बहन मनीषा के अलावा चारु पुत्र बबली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। चर्चा यह भी रही कि आरोपी पक्ष के सदस्यों से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें