- पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री पर लगाया हिंदुओं का उत्पीड़न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के विश्व हिंदू महासंघ की कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। जहां पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सोमवार को जुलूस निकालकर तहसील में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
महासंघ के दीपक गौतम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाकर उन पर हमले किए जा रहे है। अत्याचारों से छुटकारा पाने के लिए हिंदू वहां से पलायन करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हिंदुओं के साथ अन्याय कर रही है।
इसके विरोध में महासंघ के कार्यकर्ता सोमवार को पहले हनुमान मंदिर के पास एकत्र होंगे और फिर जुलूस के रूप में तहसील में पहुंचेंगे। जहां प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर विवेक राणा, वैभव राजपूत, उज्ज्वल जैन, विपुल, सुभाष मौजूद रहे।