फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अहैड़ा गांव के जिम में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला

Sun, 20 Apr 2025 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अहैड़ा गांव में जिम में घुसकर सागर पर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अहैड़ा निवासी सागर ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह जिम में गया था। वहां पर गांव का ही कपिल, बोबी, विनीत, रामधन, मोहित, आजाद आ गए। जिम के अंदर आते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावर कपिल, बोबी, विनीत, रामधन, मोहित, आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें