फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने कोतवाली मे दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
युवती की बरामदगी को लेकर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा से वार्ता करते हिंदू जागरण मंच कार्यकर् - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर से छह माह पूर्व बहका फुसला कर ले गई युवती की बरामदगी की मांग को हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने खेकड़ा कोतवाली में सांकेतिक धरना दिया । कोतवाल ने से युवती की बरामदगी के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन

गांव फखरपुर से छह माह पूर्व एक युवती पड़ोसी युवक बहला फुसला कर ले गया। युवती के परिजनों ने तभी खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही युवती को बरामद कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस अभी तक युवती को बरामद नहीं कर सकी है। बुधवार की सुबह दस बजे हिंदू जागरण मंच के सदस्य खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर युवती को बरामद करने में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया और युवती को जल्दी ही बरामद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी ने उनसे वार्ता कर युवती की बरामदगी के लिए 10 दिन का समय मांगा। इसके बाद मंच के सदस्यों ने 10 दिन का समय देकर अपना सांकेतिक धरना खत्म किया। इस दौरान मंच के प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, जिला उपाध्यक्ष सतवीर ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, सुमित बैसला, राजीव विश्वकर्मा, हरेंद्र बैसला, पवन खोखर, दीपक मानव, अंकित ठाकुर, संजीव मानव, अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह आदि रहे।

युवती की बरामदगी को लेकर खेकड़ा कोतवाली मे सांकेतिक धरना देते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं क?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें