फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार तीन दिन बाद पुलिस को सौंपी किताबों के बिलों की फोटोकॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद पुलिस को सौंपे किताबों के बिल
विज्ञापन

बड़ौत। एनसीईआरटी की फर्जी किताबें रखने की सूचना पर तीन दिन पहले नगर के वीके प्रकाशन के गोदाम पर एसडीएम व सीओ ने छापेमारी की थी। गोदाम मालिक से खरीदी गई किताबों के बिल की फोटो कॉपी मांगी गयी थी। बुधवार को प्रकाशन मालिक ने प्रशासन को किताबों के बिलों का रिकार्ड सौंप दिया है।
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर इलाके में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का जखीरा पकड़ा गया था। जिसके बाद प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी करके फर्जी किताबें पकड़ी गयी। इसी क्रम में 23 अगस्त की रात को एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने गांधी रोड स्थित वीके प्रकाशन के गोदाम पर छापेमारी की थी। प्रकाशन के मालिक राजेश भारती से किताबों के बिलों का रिकार्ड मांगा था। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि बिल की कॉपी मिल गई हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें