फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों की मौत पर बिफरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में हंगामे के बाद नायाब तहसीलदार को ज्ञापन देते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पशु केंद्र में फैली अव्यवस्थाआें को दूर करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आचार्य श्री विद्यासागर पशु संरक्षण केन्द्र पर हुई चार गायों और दो बछड़ों की मौत को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और पशु केंद्र में फैली अव्यवस्थाआें को दूर करने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व शुक्रवार को कार्यकर्ता जलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र को ज्ञापन सौंपा। बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र में चार गायों और दो बछड़ों की मौत हो गई, जबकि अभी भी आधा दर्जन गोवंश बीमार है। यह गंभीर मामला है। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि पशु केंद्र में मरने वाली गायों का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाता। पशु केंद्र में ीि गड्ढा खोदकर मृत गोवंश को दबा दिया जाता है। इससे बीमारी फैलती है। प्रदर्शन करने वालों में जयकुमार तोमर, रणकौशल, अमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रमोद वत्स, प्रवीण पुलत्स्य, वरुण, आनंद, सुनील, पवन शामिल रहे। उधर, पशु केंद्र की देखरेख कमेटी के अध्यक्ष धनपाल जैन व प्रबंधक पवन जैन ने बताया कि उनके पास मृत गोवंशों को दफनाने के लिए जगह नहीं है। जगह के लिए कई बार प्रशासनिक अफसरों से मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा उपचार
पशु पालन विभाग की टीम शुक्रवार को भी पशु केंद्र पहुंची और बीमार पशुओं का उपचार किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित ने बताया कि धीरे-धीरे बीमार गोवंशों की हालत सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें