फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाण लड्डू समवशरण पदयात्रा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बरनावा के चंद्र प्रभु मंदिर में सामूहिक निर्वाण लड्डू महोत्सव आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सरधना के पद्मप्रभ भगवान मंदिर से चली निर्वाण लड्डू समवशरण पदयात्रा का बरनावा में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें शामिल जैन समाज के लोग शनिवार को श्री चंद्र प्रभु भगवान मंदिर बरनावा में सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाएंगे।
श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर समिति बरनावा के तत्वावधान में भगवान श्री चंद्र प्रभु मंदिर में शनिवार को वार्षिक निर्वाण महोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें भगवान श्री चंद्र प्रभु को सामूहिक लड्डू चढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह सरधना के पद्मप्रभ भगवान मंदिर से वीर सागर महाराज, विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज के पावन सानिध्य में चली हजारों श्रद्धालुओं की निर्वाण समवशरण यात्रा का बरनावा पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा की तथा आरती उतारकर स्वागत किया। यहां महामंत्री पंकज जैन, अरुण जैन, जीवंधर जैन, पवन जैन, संदीप जैन, हंस कुमार, वीरेंद्र, प्रमोद, प्रवीण जैन, राकेश जैन, महेश चंद, कुणाल, विवेक, विशाल, मोहित आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
निर्वाण लड्डू समवशरण पदयात्रा में मनोहर झांकियां, 11 हाथी, 51 घोड़े, 11 बग्गी, पांच सुसज्जित भव्यति भव्य रथ आकर्षण का केंद्र थे। पदयात्रा पर गरबा आकाशीय पुष्प वृष्टि की जा रही थी।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
निर्वाण लड्डू समवशरण पदयात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर बरनावा में कड़ी पुलिस व्यवस्था रही। इंस्पेक्टर बिनौली देवेश सिंह के निर्देशन में हिंडन पुल से लेकर बस स्टैंड, पांडुकशिला स्थल, मंदिर परिसर समेत जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लगा जाम
निर्वाण लड्डू समवशरण पदयात्रा के बरनावा पहुंचते ही मेरठ-बड़ौत जाम हो गया। पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा को मंदिर तक पहुंचाया। इसके बाद मेरठ-बड़ौत मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें