ग्वालीखेड़ा के श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत शिक्षा दसवीं, बाहरवीं के छात्रों
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव के दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह किया गया। वहां उत्तर मध्यमा द्वितीय में हिमांशु, पूर्व मध्यमा द्वितीय में वंश व उत्तर मध्यमा प्रथम में तुषार कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ललित कुमार शास्त्री ने बताया कि उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) मानविकी वर्ग में हिमांशु कुमार ने 1200 में से 956 अंक, तुषार कुमार ने 772 अंक, सावेज ने 750 अंक प्राप्त किए। उत्तर मध्या प्रथम वर्ष (11वीं) में तुषार कुमार ने मानविकी वर्ग में 600 में से 429 अंक, अंकुश कुमार ने 398 अंक व अंकुश ने 394 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में वंश ने 700 में से 607 अंक, देवांशु शर्मा ने 544 अंक, शिवम वशिष्ठ ने 537 अंक प्राप्त किए।