फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण की मांग को लेकर हाईवे जाम

Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को धरने से उठाते एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में जाटों को केंद्र में आरक्षण देने और हरियाणा में जाटों के साथ प्रदेश सरकार के अन्याय के खिलाफ किशनपुर बराल में धरना दिया गया। इसके बाद सांकेतिक रूप से 15 मिनट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया गया। बाद में पहुंचे एसडीएम को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रात: 10 बजे अखिल भारतीय जाट युवा आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तोमर के नेतृत्व में जाटों ने किशनपुर बराल में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता भोपाल सिंह व संचालन बिजेंद्र पाल सिंह ने किया। वक्ताओं का कहना था कि जाट समाज 20 वर्ष से केंद्रीय स्तर और जिन राज्यों में अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेण्ी में आरक्षण नहीं है, आंदोलनरत है।

पिछली यूपीए सरकार ने 9 राज्यों के जाटों को केंद्रीय स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था। उच्च न्यायालय ने 17 मार्च 2015 को इसे रद्द कर दिया। इसे लेकर जाटों ने आंदोलन श्ुारू किया। संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को कईं बार आश्वासन दिए गए, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। 25 मार्च 2015 को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर आरक्षण का आश्वासन दिया, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के एक सांसद लगातार जाट समाज के खिलाफ उकसाने वाली भाषा प्रयोग करते रहे। जाट समाज ने 14 फरवरी 2016 को शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत की, लेकिन इसी दौरान हिंसा भड़क गई। इसी को लेकर संघर्ष समिति ने पश्चिमी उप्र में भी आंदोलन शुरू किया है।

धरने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे रोकने के दौरान वहां पहुंचे एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को संघर्ष समिति ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जिपं सदस्य राजेंद्र सिंह, अजित सिंह, बिल्लू, प्रदीप, सुशील, रोबिन सिंह, पवन, विक्रम, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें