फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमे पर उमड़ी भीड़

Sat, 11 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत की मरकज वाली मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ते अकीदतमंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत जनपद में रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।
विज्ञापन


बागपत शहर की मरकज वाली मस्जिद, जमा मस्जिद, मंडी मस्जिद, मोमिन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। नमाज में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौलानाओं ने तकरीर में फरमाया कि इस महीने अल्लाह नेक बंदों के रिजक में बढ़ोतरी कर देते हैं।

अल्लाह सब्र करने वालों से मोहब्बत करते हैं। जो शख्स गुस्से को रोकेगा, अल्लाह उससे अपनी सजा रोक देते हैं। मां बाप की खिदमत अल्लाह को ज्यादा प्यारी है। टटीरी कस्बे के मौलाना हाजी जहीर अहमद ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद देश में शांति और भाईचारा कायम रखने की दुआएं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदो के पास कराई सफाई
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत चेयरमैन सीमा देवी ने कस्बे में मस्जिदों के पास सफाई कराई। उन्होंने कहा कि गंदगी से रोजेदारों को निजात दिलाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें