फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गुर्जर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मध्य प्रदेश में सम्मेलन के दौरान गुर्जर समाज के लोगों पर लाठी चार्ज के विरोध में समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया और कलक्ट्रेट में पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने गुर्जर समाज का उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुर्जर समाज के लोग शनिवार को एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां भकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने अधिकारियों से अनुमति लेकर सम्मेलन का आयोजन किया। जहां ज्ञापन लेने अधिकारी के नहीं पहुंचने पर समाज के लोग जुलूस निकालकर पैदल जाने लगे। आरोप लगाया कि तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा गया। लाठीचार्ज की घटना से समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न नहीं रुकने पर गुर्जर समाज के लोग राजस्थान की तरह रेल की पटरियों पर धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर करतार पहलवान, रमन गुर्जर, बिल्लू प्रधान, विक्रम, रामपाल धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें