-विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में आयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल डाबरा व ढिकाना गांव की टीमों के बीच हुआ, जिसमें डाबरा की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कंडेरा गांव में स्वर्गीय सम्राट मेमोरियल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी योगेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में आसपास के 29 गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में डाबरा गांव की टीम ने गांगनौली गांव की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो दूसरे सेमीफाइनल में ढिकाना की टीम ने खरड गांव की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में शनिवार को ढिकाना और डाबरा गांव की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इसमें डाबरा गांव की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके पर सुधीर मास्टर, वीरपाल ठेकेदार, ओमप्रकाश, राजू, धर्मेन्द्र, सचिन, अंकुर, उज्ज्वल मौजूद रहे।