फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली - सहारनपुर हाईवे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हाईवे किनारे हटेगा अतिक्रमण, 400 लोगों को भेजे नोटिस की खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को एसडीएम और सीओ ने कमान संभालते हुए पुलिस टीम के साथ हाईवे से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की दुकानदार और हाईवे किनारे बसें लोगों से हाईवे से समान हटवाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने कहा यदि भविष्य में हाईवे पर सामान मिला तो संबंधित दुकानदार सहित अन्य के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज होगी।
सोमवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की तहसील गेट के पास, पीएन शर्मा पार्क व दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक दुकानदारों के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने सख्ती के साथ दुकानदारों को जमकर क्लास ली। उन्होंने लोगों को बताया कि अतिक्रमण के चलते आए दिन हाईवे पर हादसों की संख्या बढ़ रही है। किशनपुर बिराल बस स्टैंड के नजदीक पंचर की दुकान के मालिक की जान भी मिनी बस व डंपर की टक्कर में इसलिए गई, क्योंकि वह हाईवे पर ही अपनी दुकान चला रहा था। इस घटना से सीख लेकर स्वयं हाईवे पर रखे सामान को हटा ले अन्थवा सीधी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो चले जाएंगे, हाईवे तो आपके ही काम आएगा
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक ने इस दौरान घोषणा कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा नेशनल हाईवे आपके लिए ही बनाया गया है, आपके ही काम हाईवे आएगा, हम तो आज यहां है कल कहीं ओर दूसरी जगह ड्यूटी करेंगेे। इस संबंध में दोनों अधिकारियों ने कहा यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हाईवे पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त ना हो जाए। सभी दुकानदारों को स्वयं हाईवे से सामान हटवाएं जाने को लेकर नोटिस भिजवाएं जा रहे हैं। नोटिस रिसीव कर हस्ताक्षर करने के बाद यदि किसी दुकानदार का सामान हाईवे पर रखा मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसएसआई धुरेंद्र सिंह, सचिन, विनोद शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें