फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कोहराम: बागपत के गौना सहबानपुर में 5 मकानों की दीवार गिरी, बच्चे बाल-बाल बचे

Wed, 03 Sep 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के गौना सहबानपुर गांव में मूसलाधार बारिश से पांच मकानों की दीवारें ढह गईं। गनीमत रही कि खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। लहचौड़ा और अहमदनगर में भी मकानों की दीवारें गिरीं। ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
बागपत में पांच मकानों की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रटौल थाना क्षेत्र के गौना सहबानपुर गांव में मंगलवार को बारिश के चलते पांच मकानों की दीवारें ढह गईं। इस दौरान मकानों के पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गांव में दहशत और भय का माहौल है।

ग्रामीण पिंटू पुत्र श्रीचंद ने बताया कि उसके मकान में गहरी दरारें आ गई हैं। तीन मकानों की दीवार और छत गिरने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुरेश पत्नी दिनेश के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिरी, लेकिन पास में खेल रहे बच्चे सुरक्षित बच निकले।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान: रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, जयंत चौधरी ने की घोषणा 

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में पांच मकानों की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह अरुण पुत्र राजकुमार के घेर की करीब 30 मीटर लंबी दीवार ढह गई, जिससे उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लहचौड़ा गांव में जयकुमार शर्मा और अहमदनगर में प्रदीप पुत्र रोहतास व आनंद पुत्र श्रीचंद के मकानों की दीवारें भी गिर गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से कई मकानों की हालत जर्जर हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से मांग की है कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें