फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएचओ हड़ताल पर गए, केंद्रों पर लटका ताला, 10 किमी दूर मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से आयुष्मान केंद्रों पर ताले लटक गए, जिससे मरीजों को उपचार नहीं मिला। स्थिति यह रही कि मरीजों को उपचार कराने के लिए काफी दूर सीएचसी व पीएचसी पर जाना पड़ा। बरसिया के राहुल को बुखार होने पर 10 किलोमीटर दूर चलकर पिलाना सीएचसी तो बसौद के परवेज को बुखार के कारण चार किलोमीटर दूर डौला सीएचसी में दवाई लेने के लिए आना पड़ा। मरीजों की इन परेशानी को देखते हुए 200 सीएचओ को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले गांवों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए 200 आयुष्मान केंद्र खोल रखे हैं ताकि उन्हें सीएचसी व पीएचसी में उपचार के लिए न जाना पड़े। सोमवार से सभी 200 सीएचओ के हड़ताल पर चले जाने के कारण केंद्रों पर ताला लटका रहा और वहां नोटिस चस्पा किया गया है कि हड़ताल के कारण केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर सुबह 10 बजे जैसे ही मरीज दवाई लेने के लिए पहुंचे तो वहां ताला लटका होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। दवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल की तरफ दौड़ लगानी पड़ी। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बसौद गांव के शादाब सुबह साढ़े बजे आयुष्मान केंद्र पर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। इसके बाद वह दवाई लेने के लिए डौला सीएचसी पर पहुंचे। बरसिया के मुकेश व महेश ने बताया कि बुखार होने पर सुबह 11 बजे केंद्र पर गए तो वहां ताला लटका हुआ था। फिर वह बाइक से 10 किलोमीटर दूर पिलाना सीएचसी पर पहुंचे और वहां चिकित्सक को दिखाने के बाद दवाई ली। सिसाना गांव के अरविंद ने बताया कि केंद्र पर ताला लटका होने के कारण सात किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में पेट दर्द की दवाई लेने गया। इनके अलावा भी कई केंद्रों से मरीज दवाई लेने के लिए पहुंचे। इससे वह काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन



सीएचओ को नोटिस जारी, रुकेगा वेतन
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षक को सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी अधीक्षकों को सीएचओ को नोटिस जारी कर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नोटिस के बाद भी वे हड़ताल समाप्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सीएचओ की पहली जिम्मेदारी मरीजों का उपचार करने की है।


इन मांगों को लेकर हड़ताल पर गए सीएचओ
सीएचओ परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) को अलग से देने के बजाय मूल मानदेय में शामिल कर एकमुश्त भुगतान करने, 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय व 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान की मांग कर रहे हैं। इनके अलावा नियमित कर्मचारियों की तरह पारदर्शी वार्षिक स्थानांतरण नीति और पृथक सीएचओ कैडर बनाकर नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।


- गौरीपुर ज्वाहरनगर गांव के आयुष्मान केंद्र पर सुबह 11 बजे बुखार की दवाई लेने पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक को दिखाकर दवाई ली।
-मनोज, गौरीपुर जवाहरनगर
- आयुष्मान केंद्र पर ताला लगा होने के कारण काफी परेशानी हुई। केंद्र पर सीएचओ से खांसी व शरीर में दर्द की दवाई लेने के लिए गया था, लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण जिला अस्पताल में जाना पड़ा।
विज्ञापन

-अम्मार खान, निवाड़ा

सभी सीएचओ को नोटिस जारी किए गए हैं और उनका वेतन रोका जाएगा। इस तरह हड़ताल पर जाना ठीक नहीं है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें