फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार से महिला सहित तीन की मौत, सौ से ज्यादा बीमार

विज्ञापन
असारा गांव में बुखार से पीड़ित बुजुर्ग शमशाद । संवाद
विज्ञापन
रमाला। असारा गांव में बुखार से महिला लाल्ली (60), तनसीर (55) और कासम (58) की मौत हो गई है। वहां बुखार से सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की है। असारा गांव में लाल्ली को काफी समय से कैंसर था और उसको एक सप्ताह पहले बुखार भी आया। पहले गांव और फिर बड़ौत में निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बुखार में आराम नहीं लगा और उनकी मौत हो गई। गांव के तनसीर और कासम को भी छह दिन पहले बुखार आया था। उनका उपचार गांव के निजी चिकित्सक के पास कराया गया और आराम नहीं लगने पर उन्हें बड़ौत के अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में बुखार से तीन मौत होने से डर का माहौल बना हुआ है। वहीं बुखार से सौ से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें जमील, अकबर, रोजूद्दीन, तनवीर, तबस्सुम, करीम, अरशद, इदरीश, यामीन, नूरजहां, जमीला व सत्तो आदि शामिल हैं और इन सभी का उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल का कहना है कि असारा गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। मरीजों का सैंपल लेकर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें