फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव से बुखार और सांस की बीमारी के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। लोगों को बुखार व सांस की बीमारी ज्यादा परेशान कर रही है। रविवार को आरोग्य मेले में इन बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। उन्होंने मेले में पहुंचकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 23 चिकित्सकों और 56 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। पिछले आरोग्य मेले में 1277 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया तो इस बार 1324 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बुखार के 45 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया और लीवर 10 मरीज पहुंचे। पेट की समस्या के 52 मरीजों ने जांच कराई। सांस के 87, रक्तचाप के 25 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 123 व शुगर के 158 मरीज पहुंचे। टीबी के 11 संदिग्ध मरीज मिले। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें