फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच दिन में पंचायत चुनाव के भावी प्रत्याशियों की सूची तैयार करेंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायत चुनाव से पहले ही पुलिस अलर्ट हो गई और पांच दिन के अंदर भावी प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए एसपी सूरज कुमार राय ने थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों और बीट अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव नजदीक आने पर गांवों में पुरानी रंजिश भी सामने आने लगी है तो झगड़ों में भी प्रधान पद के भावी प्रत्याशी अपनी भूमिका जमाने के लिए थानों से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालयों में दौड़ लगाने लगे हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले हुए चुनाव में झगड़ों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। उधर, प्रधानी पद पर दावेदारी ठोकने के लिए नए-नए भावी प्रत्याशी भी सामने आने लगे हैं। इसमें कमजोर वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोकने की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि पांच दिन में भावी प्रत्याशियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा चुनाव को लेकर गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें