बड़ौत में घी की फैक्टरी में जांच करती खाद्यीय विभाग की टीम। स्रोत:सूचना विभाग
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ौत के औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। वहां 105 किलो मिलावटी घी को पकड़ा और जब्त कर लिया। इसके अलावा पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने टीम के साथ बड़ौत के औद्योगिक क्षेत्र में नियति ट्रेडिंग कंपनी के यहां छापा मार कर कार्रवाई की गई है। वहां 105 किलो घी मिलावटी मिला और यह घी रिफाइंड व वनस्पति से बनाया जा रहा था। उन्होंने घी को जब्त कर लिया और दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं बागपत की शौकत मार्केट में ओमपाल सिंह की दुकान से बादाम, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में संजय शर्मा की मिठाई की दुकान से बूंदी का लड्डू व बागपत में टेलीफोन एक्सचेंज रोड से अर्पित अग्रवाल की दुकान से बादाम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, नेहा चौधरी व अंकिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।