बिनौली। बड़ौत के एक निजी अस्पताल में प्रसव कराती आशा कार्यकर्ता को बिनौली सीएचसी अधीक्षक ने पकड़ लिया। आशा की सेवा समाप्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली के बड़ौत के एक निजी अस्पताल में आशा कार्यकर्ता सीमा प्रसव के लिए दाहा की महिला काजल को लेकर गई है। सूचना मिलने के बाद बीपीएम प्रवीण कुमार के साथ निजी अस्पताल में छापा मारा था तो वहां आशा कार्यकर्ता को पकड़ लिया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो आशा कार्यकर्ता महिला को प्रसव के लिए लेकर आती दिखी। आशा कार्यकर्ता को मौके पर पकड़ लिया और उसकी सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ डॉ. तीरथलाल को पत्र लिखा है। बताया कि इससे पहले भी कई कार्यकर्ता निजी अस्पताल में प्रसव कराते पकड़ी जा चुकी है।