बिनौली। किसान एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों, बिजली निजीकरण एवं विदेशी कंपनियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
धनौरा सिल्वरनगर गांव से बुधवार को ट्रेक्टर मार्च निकाला, जो हिलवाड़ी, गुराना, बड़ावद, बिजवाड़ा, जिवाना, रंछाड़, बामनौली गांव से होते हुए सिरसली में समाप्त हुआ। रष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटाने, राष्ट्रीय सहकारी नीति समाप्त करने, एमएसपी की गारंटी, बिजली का निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगने का विरोध किया। कहा कि जल्द ही सभी मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिरसली, अनुज चिकारा, संत कुमार, मांगेराम, प्रताप, पुष्पेंद्र व हरेंद्र आदि मौजूद रहे।