फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
कावड़ मार्ग पर पढ़ने वाले स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को दवाईयाें की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने शुक्रवार को मवींकलां, चिरचिटा, गलहेता, बरनावा, बिजरौल, किशनपुर बराल, बड़ौत सीएचसी, सरूरपुरकलां सीएचसी व गौरीपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कांवड़ियों की सहायता के लिए 15 बाइक एंबुलेंस चलाई जाएंगी। बाइक एंबुलेंस हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पतालों तक पहुंचाएंगी। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी सब सेंटर, पीएचसी व सीएचसी पर स्टॉफ तैनात रहेगा। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासन से सर्पदंश के दो हजार इंजेक्शन की डिमांड की गई है। इंजेक्शन मिलने पर सभी अस्पतालों में भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें