फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : विनोद पंवार ने तीसरी बार ग्राम प्रधान बन लगायी जीत की हैट्रिक

Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीसरी बार प्रधान हुए विनोद पंवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़ौत के ग्राम शबगा के विनोद पंवार ने लगातार तीसरी बार प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। विनोद की जीत से परिजनों व समर्थकों मेें खुशी है।
विज्ञापन


बड़ौत ब्लॉक के शबगा गांव के प्रधान पद प्रत्याशी विनोद पंवार पुत्र कालूराम ने कालंदी देवी कॉलेज में संपन्न हुई मतगणना में प्रतिद्वंदी कृष्ण को 482 वोट के अंतर से हराकर तीसरी बार प्रधान पद पर कब्जा कर हैट्रिक बनाई।

विनोद पंवार को कुल 2013 वोट मिलीं। उसके प्रतिद्वंद्वी कृष्ण को 1531 वोट मिले। विनोद ने बताया कि वर्ष 2015 में कुल वोट 2285 वोट मिली थी और 376 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं, वर्ष 2010 से कुल 3200 वोट मिली थीं, जबकि 1872 वोटों से विनोद ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


विनोद की जीत से परिजनों व समर्थकों मेें खुशी की लहर दौड़ गई। उधर, विजेता प्रधान विनोद का कहना है कि ग्रामीणों ने विकास व आपसी भाईचारा कायम रखने पर वोट दी हैं।

रालोद की आठ, भाजपा-सपा की 4-4 सीटों पर बढ़त 
पंचायत चुनाव की मैराथन मतगणना 50 घंटे में भी पूरी नहीं हो पाई। सोमवार रात करीब 11 बजे तक भी जिला पंचायत वार्ड का कोई परिणाम घोषित नहीं हुआ। देर रात रालोद आठ, सपा और भाजपा चार-चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। बसपा एक सीट पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे थे। कई प्रत्याशियों की जीत लगभग तय थी, लेकिन प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को रहा।

जिला पंचायत सदस्य के 20 पदोें पर मतगणना रात तक भी जारी थी। रालोद प्रत्याशियों में वार्ड-1 से जैतून पत्नी रहीसुद्दीन, वार्ड-2 से बसंत तोमर, वार्ड चार से धनपाल, वार्ड सात से रीता, वार्ड आठ से सीमा, वार्ड-15 से सुभाष गुर्जर, वार्ड-17 से शाहिदा पत्नी फखरूद्दीन, वार्ड-13 से ममता जयकिशोर बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा के प्रत्याशी वार्ड-6 से डॉ जयकुमार, वार्ड-11 से लक्ष्मण सिंह, वार्ड-14 से रविंद्र बली और वार्ड-19 से मनुपाल बंसल प्रतिद्वंद्वियों से आगे थे।

इसके अलावा सपा के प्रत्याशी वार्ड-3 से महबूब अली, वार्ड-10 से प्रवेंद्र, वार्ड-16 से गीता और वार्ड-18 से बबली देवी आगे चल रहे थे। बसपा की प्रत्याशी मिथलेश वार्ड-20 पर आगे थी। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड-5 से सुनीता, वार्ड-9 से साक्षी और वार्ड-12 से राहुल आगे चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें