फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेत पर जा रही महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, माैत, चालक कार में शव लेकर फरार

Wed, 03 Jul 2024 12:57 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-मेरठ मार्ग से अपने खेत पर जा रही बिनौली निवासी महिला को कुचल दिया। महिला की माैत के बाद आरोपी शव को गाड़ी में रखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-मेरठ मार्ग से अपने खेत पर जा रही बिनौली निवासी महिला को कुचल दिया। यहां यूपी पुलिस के सिपाही की वृद्ध मां बेदो देवी (69) पत्नी स्वर्गीय ओमपाल सिंह को एचपी गैस गोदाम के पास एक स्कार्पियो कार के चालक ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कार चालक दुस्साहस कर मृतका के शव को गाड़ी में लेकर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


सूचना पर बलबीरी देवी फिलिंग स्टेशन के मालिक किरणपाल, यशपाल सिंह, अनुज ने बाईक से कार का पीछा किया और बरनावा में लाक्षाग्रह गृह के सामने कार के आगे बाईक लगा दी तो कार चालक ने उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: मेरठ-पौड़ी हाईवे: इन गड्ढों पर लगा दिया टोल टैक्स, सड़क बनने में अभी छह महीने लगेंगे, फिर भी करनी होगी जेब ढीली 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर माैके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर बरनावा चौकी से एक सिपाही वहां पहुंचा पेट्रोल पंप मालिक का आरोप है कि सिपाही ने उनके साथ बतमीजी की ओर कार चालक को भगा दिया। 

इसके बाद वे गाड़ी सहित शव को सीएचसी बिनौली लेकर पहुचे सूचना पर इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल भी सीएचसी पहुंचा। जहं पर मृतका के परिजनों ने उक्त सिपाही के खिलाफ कानूनी कारवाई व कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। 

मृतका का पुत्र विवेक धामा सहारनपुर में यूपी पुलिस में पीआरवी गाड़ी पर तैनात है। पुत्र अजित धामा, सुजीत धामा सहित परिवार के लोगो का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें