फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल वसूली के नाम पर किया जा रहा लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही

विज्ञापन
दोघट में आयोजित पंचायत में भाग लेते - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पंचायत में उठाई गन्ना बकाए के भुगतान और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। इसमे ऊर्जा निगम पर बिल वसूली के नाम पर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। पंचायत में किसानों ने गन्ना भुगतान, आवारा पशु की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया। पंचायत में 27 मई को गांगनौली व 29 मई को काकड़ा में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में मास्टर सुरेश राणा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रहे है। निगम के कर्मचारी जबरन घरों में घुस कर लोगों को परेशान कर रहे है। उन्होंने बिल वसूली के नाम पर लोगों का उत्पीड़न बंद नही करने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। अरुण तोमर बॉबी ने कहा कि चीनी मिलें गन्ने का भुगतान नहीं कर रही। सरकार भुगतान कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने गन्ना बकाया का जल्द भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा सरकार ने बिजली के बिल आधे करने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ नहीं किया। आवारा पशु किसानों की फसले बर्बाद कर रहे है। किसान आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए दिन रात खेतों की रखवाली करने के लिए विवश हो रहा है। पंचायत में मास्टर सुखबीर सिंह, अमित वेदवान, प्रहलाद सिंह, यशपाल चौधरी, थांबा चौधरी रामकुमार, पिंटू बामनौली, गुल्लू प्रधान, गौरव तोमर, विक्रम शर्मा प्रधान, राजपाल शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें