फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैनिकों की सलामती के लिए हनुमान चालीसा का पाठ हुआ

Sun, 11 May 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय के बालाजी मंदिर पर भारतीय सैनिकों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ में भाग लेेते श्रद्धा
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को सैनिकों की सलामती के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं सैडभर गांव में हवन किया गया और उसमें आहुति देकर सैनिकों की सलामती की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अभिनव भारद्वाज ने कहा कि देश के सैनिकों ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों का बदला लिया है। इससे पाकिस्तान को सबक मिलेगा और आतंकी हमले पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने सैनिकों की सलामती व मृतक पर्यटकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अभिनव भारद्वाज, मोंटू, मनोज, दीपक, राहुल, मोहित, अंकुर दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद में डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया के आवास पर लोगों की बैठक हुई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी ने खुशी जताई। धर्म सिंह एसडीओ ने कहा कि आतंकी घटना का भारतीय सेना ने बदला लेकर साहस दिखाया। इस मौके पर डाॅ. रविन्द्र त्यागी, डाॅ. अफजाल अहमद, अनुज, राजेश यादव, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, डाॅ. सरफराज, प्रदीप कुमार मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें