बालैनी में डाकघर पर दोपहर तक ताला लटका रहा। बाहर से आने वाली डाक भी लावारिस अवस्था में पड़ी रही, जिसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके विरोध में उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
बृहस्पतिवार को लोगों को डाक घर में रुपये के लेनदेन और अन्य जरूरत के कार्य को करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब 12 बजे तक भी ताला नहीं खुलासा तो उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उप डाकघर का आए दिन देरी से खुलता है जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। मास्टर रोहताश, फुरकान मलिक, मिंटू, मनोज, सचिन, पवन, हरिकेश मौजूद रहे। पोस्टमास्टर लोकेश जैन बताया की बीमार होने के कारण बृहस्पतिवार को डाकघर देरी से खुला। आगे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।