बागपत कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में नोटबंदी के विरोध में सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार का फैसला गलत है।
बृहस्पतिवार को सपा मजदूर सभा के आह्वान पर कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, सपा नेता डॉ कुलदीप उज्ज्वल, नगर अध्यक्ष भुरू सभासद और मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस सिद्दीकी ने अपने विचार रखे। सपा नेताओं ने कहा कि नोटबंदी का फैसला गलत है। सरकार को आम आदमी की सुविधाओं का ख्याल रखना चाहिए था। उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। नौकरी वाले भी खातों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। यहां से सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सपा का प्रदेश बंद बेअसर रहा। सभी दुकानें खुलीं।
हालांकि कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराई। बाबूराम सैनी, आमिर, यूसुफ, आरिफ, दानिश, महताब, मेहंदी, कुलभूषण जैन, सुनील लाकड़ा, सुशील कुमार, डॉ इकबाल, हारुण मलिक, जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ हेमा, वर्षा, नसीम मौजूद रहे।