फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से लेकर घर तक मदद के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
खेकड़ा मे जरूरतमंद लोगो को राशन का वितराण करते एसडीएम, सीओ। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर/बालैनी/रमाला। सड़कों से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए जिलेभर मेें लोगों ने हाथ बढ़ाए। भोजन और पानी वितरण किया। जरूरतमंद लोगों को घरों में भी भोजन भेजा। बरवाला गांव में डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने लोगों को खाने के पैकेट बांटे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उपेंद्र तोमर मौजूद रहे। सुन्हैडा गांव में समाजसेवी अमरपाल सिंह ने सैकड़ों लोगों को राशन बांटा। हरेंद्र ,सचिन, रविंद्र, रामकरण ,गौरव, सागर, नरेश आदि रहे। बसा टीकरी के ग्राम प्रधान सतपाल ने बताया कि आगरा से लौटे युवक की जांच कराई, वह ठीक है। पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और बालैनी ग्राम प्रधान चाहेराम यादव ने बालैनी गांव में आकर रहने वाले व मेरठ-बागपत मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। इसमें बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान, अमित, मोनू, रोहित, मोहित आदि रहे। नगरीय क्षेत्र में पालिका चेयरमैन अमित राणा ने लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। दीपक बामनौली, एडवोकेट रविंद्र राठी व रालोद नेता विश्वास चौधरी ने भी लोगों को खाद्य सामग्री बांटी।

दिल्ली सहारनपुर हाईवे से गुजरने वाले लोगो को पान एवं खाद्य सामग्री वितरित करती पाठशाला चौकी पुल?- फोटो : KAHKRA

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आने जाने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देतीं महिला चि?- फोटो : KAHKRA

छपरौली चुंगी पर मजदूरों को खाना वितरित करतीं डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें