फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों से हैंडपंपों की रिबोर कराने की मांग की
विज्ञापन

छपरौली। क्षेत्र के लूंब गांव के अधिकांश हैंडपंप ठप हो गए हैं, तो कुछ दूषित पानी उगल रहे हैं। इससे ग्रामीण के सामने पेयजल की संकट गहरा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने के कारण ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने गांव के हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लूंब गांव की मच्छर पट्टी का हैंडपंप पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके अलावा कुछ हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के राम कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दुर्गेश माहेश्वरी, डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा हैंडपंप खराब होनेे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने पेयजल की समस्या आ रही है। ग्रामीणों को अन्य हैंडपंपों से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें