उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को खेड़की गांव के ग्रामीण अपने दरवाजे पर डीएम समेत आला अधिकारियों को अचानक देखकर चौंक गए। डीएम ने न सिर्फ ग्रामीणों के हाल जाने बल्कि उनकी समस्याएं भी सुनी। आगे पढ़े आखिर कैसे डीएम ने ग्रामीणों के लिए की नई पहल
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गुरुवार को एक डीएम की अनोखी पहल से जहां ग्रामीण हक्के बक्के रह गए वहीं इस नई पहले की तारीफ भी की। यहां आज दोपहर डीएम राजकमल यादव तकरीबन आधा दर्जन अधिकारियों को लेकर गांव में पहुंच गए और घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्या जानीं। वहीं दरवाजे पर डीएम को पाकर प्रत्येक ग्रामीण चौंक जाता। कई घरों में जाने के बाद डीएम और अधिकारियों ने एक स्कूल में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसी व्यक्ति की कोई समस्या होती है तो वह अधिकारियों के कार्यालयों मेंचक्कर काटता रहता है और उसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं होता है। लेकिन बागपत जनपद के खेड़की गांव में गुरुवार को अपने दरवाजे पर डीएम, एडीएम व अन्य अधिकारियों को देखकर ग्रामीण चौंक गए।
डीएम राजकमल यादव अपने साथ सभी विभागों के अधिकारियों को बस में बैठाकर वहां पहुंचे थे। डीएम ने पहले कई घरों पर जाकर लोगों से गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी की और उसके बाद सरकारी स्कूल में बैठकर समस्याएं सुनी।
वहां लोगों ने सबसे बड़ी समस्या तालाब की सफाई नहीं होने व गंदगी की रखी तो डीएम ने सचिव से तुरंत इस समस्या का समाधान कराने के आदेश दिए। वहीं ग्रामीणों ने तालाब सफाई में खुद भी सहयोग करने की बात कही। वहां अधिकारी करीब दो घंटे तक समस्या सुनते रहे।