फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में बढ़ रहा गुंडाराज: वसीम राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में चारों ओर गुंडाराज फैला हुआ है। आए दिन पुलिस से बेखौफ बदमाश हत्याएं, लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिम्मेदारी लोग ही इन्हें संरक्षण दे रहे है।
विज्ञापन

रविवार को आजाद नगर कालोनी में पत्रकार वार्ता में वसीम राजा ने छपरौली क्षेत्र में हो रही हत्याओं का ठीकरा प्रदेश की भाजपा सरकार पर फोड़ा। कहा कि कानून व्यवस्था धड़ाम है। महिलाएं व युवतियों घरों में भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। किसान हो या फिर मजदूर, व्यापारी सहित सभी भाजपा से तंग आ चुका है। चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किए गए वायदे आज तक पूरे नहीं किए गए। वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि रालोद ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने युवाओं को पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें