फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत किसानों की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृषि कानून के विरोध में यूपी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को जिले से लगातार मदद भेजी जा रही है। शुक्रवार को भी जिले से खाद्य सामग्री लेकर किसान यूपी बार्डर के लिए रवाना हुए। इस दौरान छपरौली चौबीसी के अध्यक्ष रणवीर चौधरी ने कहा कि किसानों के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगा। कृषि कानून वापस होने चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रणवीर चौधरी के नेतृत्व में किसान खाद्य सामग्री लेकर यूपी गेट के लिए रवाना हुए। महिपाल सिंह, सतपाल सिंह, सुभाष सिंह, योगेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह, सतवीर सिंह, ओमवीर सिंह, सूर्यांश सिंह, इमरान, सुधीर, जयवीर सिंह, हरवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, इकबाल सिंह, सहदेव शामिल रहे। उधर, शबगा गांव से दिलावर, भोपाल सिंह, विनीत, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, धर्मपाल, कालूराम, अजित, उदयवीर, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरा, रविंद्र कुमार, कुलदीप प्रधान, विनोद कुमार भी खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए।
सरदार वीएम सिंह से मिले जिले के किसान
दोघट। ग्राम बामनौली के किसान हेमंत कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल हुए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह से भी मिले। देवेंद्र लंबरदार, डॉक्टर महक सिंह, इकबाल सिंह, चौधरी देवेंद्र और अनुज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें