फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हटवाया कब्जा, ग्रामीणों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। शाहजहांपुर गांव में लोक निर्माण विभाग की भूमि से कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर एक ग्रामीण ने कब्जा कर रखा था। शुक्रवार को कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल सुरेश चंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेंद्र सिंह, जूनियर इंजीनियर केपी भारती, एसओ रमेश सिंह सिद्धू, एसआई श्रीओम गौतम, रामबीर सिंह, कैलाशनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कब्जा हटवाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने जेसीबी से कब्जा हटवाया। एसओ ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के पास लोक निर्माण विभाग की भूमि पर सरताज ने कब्जा कर रखा था, जिसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें