ग्रामर प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव मेें स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गत दिनों स्कूल मेें संपन्न हुई ग्रामर प्रतियोगिता की विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों का मानसिक, बौद्विक विकास होता है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निकालने के लिए प्रतियोगिता बहुत आसान माध्यम है। उन्होंने बताया कि गत 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर ग्रामर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से स्नेहा शर्मा प्रथम, कक्षा आठ से काजल, खुशी व आरती ने संयुक्त रूप से द्वितीय व कक्षा छह से पारस व भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।