फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की दीवार में गेट लगाने के मामले ने तूल पकड़ा, तनाव व्याप्त

विज्ञापन
धनौरा सिल्वरनगर गांव में दीवार तोड़ने के दौरान तहसीलदार से विरोध प्रकट करते एक पक्ष के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विद्यालय की दीवार में गेट लगाने के मामले ने तूल पकड़ा, तनाव व्याप्त
विज्ञापन

बिनौली (बागपत) धनोरा सिल्वरनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार में गेट लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को गेट लगवाने पहुंचे तहसीलदार बागपत को भी इस विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई से गांव में तनाव व्याप्त है। विरोधी पक्ष ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
ग्राम पंचायत द्वारा धनोरा सिल्वरनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे की साइड की दीवार में गेट लगाये जाने की प्रक्रिया चल रही थी ताकि पढ़ने वाले बच्चे उस गेट से भी विद्यालय में आ सके। लेकिन गांव के ही चंद्रपाल सहित कई लोग गेट लगने का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को तहसीलदार बागपत बिनौली पुलिस को साथ लेकर गेट लगवाने के लिए पहुंचे। दीवार तोड़कर गेट लगाने का कार्य शुरू किया तो चंद्रपाल सहित कई लोगों ने आकर इसका कड़ा विरोध किया और स्टे आर्डर की बात कहकर कार्य रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए दीवार में गेट लगवाया। चंद्रपाल पक्ष के लोगों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया है। उधर जब इस संबंध में तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि चंद्रपाल नामक एक व्यक्ति जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। उसको गांव के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है । चंद्रपाल के पास कोई स्टे आर्डर है तो वह इसे दिखाएं। डीएम व एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। अगर चंद्रपाल के पास कोर्ट का स्टे आर्डर है तो वह इसे दिखा दे। कोर्ट के निर्णय का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
फोटो- 6
बागपत। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चंद्रपाल, कपिल शास्त्री, सुधीर चौधरी ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर गांव में दीवार तुड़वाकर लगवाया गया स्कूल गेट कानून के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र सिंह, कृष्णपाल, वीरेंद्र राणा, अनिल सिंह, प्रमेंद्र राणा, जितेंद्र राणा, मोनू शर्मा, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें